Express and Explore Yourself

कृष्णा रूमी का सस्पेंस-थ्रिलर : क्या लड़की ढूंढ पाएंगी अपनी सहेली और अपने प्रेमी को?

- कृष्णा रूमी
पंजाब की लड़की को हरयाणा के लड़के से प्यार हो गया। दोनों साथ पढ़ते थे। फिर लड़की भागकर हरयाणा में लड़के के साथ रहने लगी। दोनों हरयाणा के फतेहाबाद में छुपे हुए थे। लड़की के घरवालों ने उसकी सहेली के जरिये पता करवा लिया के दोनों कहाँ छुपे हुए हैं। लड़की का पिता अपने दोस्तों के साथ फतेहाबाद चला गया, लड़का लड़की दोनों पकडे गए। लेकिन, तभी लॉकडाउन हो गया ! लड़का, लड़की, लड़की का बाप और उसके दोस्त, सब फतेहाबाद में फंस गए।
.
अब यहां से कहानी में आ जाता है जबरदस्त ट्विस्ट, लड़की के चाचा ने मौका देखकर उनके खेत में खड़ी फसल काट ली ! लड़की के बाप को फोन पर खबर मिली, लेकिन बेचारा करे क्या लॉकडाउन में कहीं जा तो सकता नहीं है। फिर कुछ दिन बाद खबर आयी की लड़की का चाचा उस जमीन को बेचने की भी कोशिश कर रहा है। लॉकडाउन खुलते ही लड़की का पिता लड़की को लेकर वापस गाँव पहुंचा तो देखा की उसकी जमीन पर उसके भाई ने दबंगों के साथ कब्ज़ा कर रखा है। उसने पुलिस तक बात पहुंचाई, लेकिन कुछ सुलझ नहीं रहा था।
.
लड़के को बात पता चली तो वो अपने दोस्तों के साथ हथियार लेकर आया, और खेत में गोली चला दी। लड़की का चाचा अपने दबंगों के साथ खेत छोड़ के भाग गया। अभी लड़की के बाप को कब्ज़ा मिला ही था की कहानी में दूसरा ट्विस्ट आ गया, लड़की की सहेली कुछ दबंगों को लेकर आयी और लड़के को उठा के ले गयी, लड़का दरअसल two टाइमिंग कर रहा था उसके और लड़की के साथ। पुलिस तक बात पहुंची, फसल की चोरी का केस दर्ज़ हुआ, खेत में गोली चलाने का केस दर्ज़ हुआ, और लड़के की किडनेपिंग का। लड़का अभी भी गायब है लड़की की सहेली के साथ। खेत अभी लड़की के बाप के कब्ज़े में है, जबकि फसल चाचा के।

अब, क्या लड़की का चाचा और उसके दबंग दोस्त वापिस आएंगे जमीन पे कब्ज़ा करने जब उन्हें पता चलेगा की लड़की के दबंग प्रेमी को लड़की की सहेली उठा के ले गयी है? क्या लड़की ढूंढ पाएंगी अपनी सहेली और अपने प्रेमी को ? क्यूंकि दोनों ही उसके काफी करीबी थे। और लड़के के साथ हरयाणा से पंजाब आये उसके दोस्त भी कितने दिन दोस्त की "ना हो सकी ससुराल" में दोस्त के वापिस आने का इंतज़ार करेंगे ?" और फिर सबसे बड़ा सवाल, लड़का और लड़की हरयाणा के फतेहाबाद में कहाँ छिपे हुए हैं, ये बात लड़की की सहेली को लड़की ने बताई थी या लड़के ने ?
जानने के लिए पढ़ते रहिये कृष्णा रूमी का सस्पेंस-थ्रिलर।

No comments:

Post a Comment