Header

VOM View

 

  • हर चैनल की एक तमन्ना, दिखना है और बिकना है...

    sanj-संजय द्विवेदी

    इलेक्ट्रानिक मीडिया के हिस्से आलोचनाएं भले ज्यादा हों पर उसकी ताकत को नकारा नहीं जा सकता । कुरूक्षेत्र के प्रिंस प्रकरण (जिसकी काफी आलोचना हुयी) ने जहाँ मीडिया की संवेदनशीलता, प्रभाव और सरोकारों को साबित किया था, वहीं यह भी संदेश दिया कि मीडिया चाहे तो अपने सकारात्मक संचार से पूरे देश को एक सूत्र में बांध सकता है। संचार की यह सकारात्मकता बहुत कम इसलिए महसूस की जाती है क्योंकि इसका इस्तेमाल अकसरनहीं होता। सेक्स, अपराध, स्कैंडल, सिनेमा या पापुलर कल्चर के आजमाए और ताकतवर फार्मूले मीडिया का मुख्य खबर हैं। शायद ऐसा इसलिए भी क्योंकि इलेक्ट्रानिक मीडिया में लगी पूँजी उसे बहुत सरोकारी और संवेदनशील होने से रोकती है। सरोकार यदि बाजार में ‘हिट’ हो तो ठीक, वरना यह पूँजी कोई ‘रिस्क’ लेने लो तैयार नहीं है। बिके तो देशभक्ति भी चलेगी, प्रिंस भी, बुधिया भी, ऐश-अभिषेक, राखी सावंत, बाबा रामदेव, धोनी, राजू श्रीवास्तव भी और अपने पुराने जनम के किस्सों को याद करते शेखर सुमन भी। बिकने पर हमें राज ठाकरे से भी एतराज नहीं है। नहीं तो कुछ भी नहीं।

    बाजार अगर बाबा रामदेव भी दिलाएं तो कबूल है। यह बाजार अगर ‘इंडियन आइडल’ या तमाम प्रतियोगिताओं के रोते-बिलखते असफल प्रतिभागी बनाएं तो भी कबूलहै। दरअसल मीडिया 'पापुलर' का पीछा करता है। वह रोज नई कथाओं, नए नायकों की तलाश में रहता है। उसका शिकार हर वह ‘कथा’ है जो उसे छोटे पर्दे पर स्वीकार्य और दर्शकों को खींच सकने लायक बनाए। कथाओं में कथाएं तलाशते मीडिया को इसीलिए कभी नैतिक पुलिस के स‌े नवाजा जाता है, तो कभी कोर्ट की फटकार लगती है। सही अर्थों में मीडिया अपना ‘आनंद लोक’ रचता है और दर्शकों को उसमें शामिल कर लेता है। भविष्यवक्ता कुंजीलाल की मौत के दावे हों या प्रिंस की जान का सांसत में पड़ना-सब कुछ इसी ‘आनंदलोक’ का हिस्सा रहा है। किसी भी मौत का इंतजार करते हुए पूरा दिन गुजार देना और मौत का न आना-यही तो कुंजीलाल कथा है। पर कथा कही गयी, कई अर्थों में रची गयी और उससे ज्यादा देखी गयी। कुंजीलाल उस दिन मीडिया का ‘प्रिंस’ बना रहा। फिर बुधिया की दौड़ उसे ‘प्रिंस’ बनाती है।

    Tकथाएं तलाशता खबरिया चैनल पटना के प्रोफेसर मटुकलाल और उनकी शिष्या के ‘प्रेम’ को राष्ट्रीय विमर्श में तब्दील कर देता है। प्रोफेसर की पत्नी की पीड़ा उपहास में बदलती दिखती है। उसकी शिष्या अचानक नायिका में तब्दील हो जाती है। बस चलता तो मीडिया प्रोफेसर को ‘हिंदुस्तानी सेंट वेलेंटाइन’ में बदल देता। किंतु यह ‘प्रिंस’ की तलाश दृश्य माध्यम की मजबूरी है। उसे नायक चाहिए। उससे जुड़ी कथाएं बताता मीडिया इस वाचिक परंपरा के देश को ‘सूट’ करता है। नायक अपने साथ नए विमर्श खड़े करता है या मीडिया उसे गढ़ता है। यह है मीडिया का नया चेहरा, जो जो हमें चमत्कृत कर रहा है। वही लाइट, एक्शन और लाइव का तमाशा।

    सरोकारों की कथाएं सुनाता खबरिया चैनल कहता है, भेजिए एसएमएस, कीजिए दुआ। एसएमएस से झोली भर जाती है। हम भूल जाते हैं कि एसएमएस का अर्थ होता है पैसा, जिससे चैनल वाले अपनी झोली भरते हैं। मीडिया का कैमरा पापुलर के पीछे भागता है। वह पापुलर की गालियाँ खाता है फिर भी उसके पीछे जाता है। कई बार सौदे भी करता है। सौदे में निकली कथा बदल जाती है। एक लाइव हाहाकार में। यह मीडिया कभी इस्तेमाल होता है, कभी लोग इसका इस्तेमाल कर लेते हैं। राखी सांवत-मीका जैसी कहानियों में दोनों के लक्ष्य सधते हैं। एक की टीआरपी बढ़ती है, दूसरे के शो के रेट बढ़ जाते हैं। इलेक्ट्रनिक मीडिया स‌िर्फ पापुलर विमर्श में रूचि दिखाता है। उसे दिखना है, बिकना है और इसी में उसकी मुक्ति है।

    INशिल्पा शेट्टी की शादी पर पंडितों सरीखे मंत्र पढ़ते चैनल। बिकनी के 60 साल पूरे होने पर कथाएं सुनाते चैनल। कारगिल पर देशभक्ति गीत गाते चैनल। राखी सांवत के आनंद लोक में भटकते चैनल। कुंजीलाल की मौत का इंतजार करते चैनल। किसी के पुनर्जनम की कथा सुनाते या सच का सामना करते चैनल, एक ऐसा इंद्रधनुष रचते हैं, जहाँ विवेक अगवाहो जाता है। रह जाती है तो स‌िर्फ टीआरपी की दौड़। आप इन चैनलों को बचकाना कह रहे हैं? मत कहिए! अब वे व्यस्क हो चुके हैं। (लेखक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष हैं)

रोकना ही होगा अखबारों के इस 'काले धंधे' को 

जारी है अखबारों में 'मिलावट' के खिलाफ मुहिम

मत पीटिए मीडिया के 'प्रोफेशनल' होने का ढिंढोरा

खबर लहरिया को यूनेस्को स‌म्मान

मीडिया में नौकरी दिलाने वालों स‌े स‌ावधान

खबरें जाएं भाड़ में, मुनाफा तो मनोरंजन में है

पत्रकार बेचारा, काम के बोझ का मारा

पांच मंडल के पत्रकारों को मान्यता की हरी झंडी

दूरदर्शन में अब भी है दम  

भाषाई स‌रोकार और मीडिया 

अब न्यूज चैनल की 'दुकान' खोलना आसान नहीं 

क्यों नहीं कर पाए स‌च का स‌ामना?

दोबारा शुरू हुआ एग्रीग्रेटर  ब्लॉगवाणी

कामयाबी उम्मीदें बढ़ाती है: विजेंद्र

जल्दी में हैं बाबा रामदेव?

मैडम फिजा कुछ तो तमीज स‌ीखिए... 

शर्मसार करता एक 'जनवादी' अखबार

भगवा ओढ़ने को बेकरार पीली छतरी वाले

जी की जय, बाकी चैनलों के लिए मंदी बनी शोषण का हथियार 

दिनामलार के स‌ंपादक को जमानत

अखबारों को ये क्या होता जा रहा है?

इतिहास हो गया जियो-सिटीज

'हम न तो कोई जवाब देंगे और न ही उन्हें गालियां देंगे'

अब हिंदी में होगा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू...

हिंदी ब्लॉग जगत को तोहफा, नया एग्रीग्रेटर 'ब्लॉग प्रहरी' लांच

नहीं रहे खबरों के शिल्पकार डॉ. रामकष्ण पांडेय

आर्थिक पत्रकारिता: बढ़ रही है 'अर्थ' की अहमियत

HOME

Copyright @ 2009 voiceofmedia.com. All rights reserved.   हमें ईमेल करें- editor@voiceofmedia.com  हमसे स‌ंपर्क करें    हमारे बारे में