वीओआई दोबारा शुरू, च्वाइस ऑफ इंडिया बनने की चाहत
नोएडा। काफी हील हुज्जत के बाद बंद हुआ हिंदी न्यूज चैनल 'वॉयस ऑफ इंडिया' एक बार फिर ऑन-एअर हो गया। पिछले कई दिनों से उठा-पटक झेल रहे वीओआई कर्मियों के लिए 4 दिसंबर, 2009 की सुबह खुशखबरी लेकर आई। फिलहाल हर नए शुरू होने वाले चैनल की तरह ही'वॉयस ऑफ इंडिया' के टॉप मैनेजमेंट ने भीदावा कियाहै कि वहसिर्फ न्यूज़ दिखाएंगे और कुछ नहीं। 'वॉयस ऑफ इंडिया' न्यूज़ नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ अमित सिन्हा ने कहा कि'वॉयस ऑफ इंडिया' पर न्यूज़ औरन्यूज़ से संबन्धित प्रोग्राम होंगे। बकवास, नाच-गाना, गुदगुदी, प्रलय और भूत-प्रेत जैसा तमाशा नहीं होगा।
अमित सिन्हा ने कहा, "ज्यादातर लोग न्यूज़ चैनलों पर न्यूज़ देखना चाहते हैं लेकिन उन्हे न्यूज़ मिलती नहीं। इसीलिए लोगों ने सिर्फ और सिर्फ न्यूज़ चैनल देखने की इच्छा ज़ाहिर की। हमने पक्का इरादा कर लिया कि हम न्यूज़ चैनल हैं और सिर्फ न्यूज़ ही दिखाएंगे। टीआरपी की हमें कोई चिंता नहीं, मिले या ना मिले। हम हैं 'वॉयस ऑफ इंडिया' और बनेंगे 'च्वाइस ऑफ इंडिया'।'वॉयस ऑफ इंडिया' पर प्रसारित पहले बुलेटिन में अमित सिन्हा और 'वॉयस ऑफ इंडिया' नेटवर्क के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय दर्शकों के सामने हाज़िर हुए। अमित सिन्हा ने कहा कि वीओआई सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि प्रत्येक स्टाफ का है। स्टाफ ने इसे अपना चैनल समझकर दिन-रात मेहनत की है। हर व्यक्ति चाहता है कि वीओआई को आगे बढ़ाया जाए और हम उम्मीद करते हैं कि सभी लोगों की एकजुटता से हम चैनल को एक दिन अलग मुकाम पर ले जाने में सफल होंगे।
वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने कहा, "एक पत्रकार के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है कि उसका मैनेजमेंट उससे सिर्फ ख़बर दिखाने को कह रहा है। पिछले कुछ महीनों का अनुभव बेहद खराब रहा। हम लोग खबरों में रहे तो सिर्फ नकारात्मक वजहों से। अब अच्छा करने का मौका है। वीओआई की टीम ये साबित करने का माद्दा रखती है कि खबरों के जरिए किसी न्यूज चैनल को आगे बढ़ाया जा सकता है। हम लोग अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं।"
हालांकि 3 दिसंबर को देररात ही 'वॉयस ऑफ इंडिया' को ऑन-एअर कर दिया गया था लेकिन दिन का पहला बुलेटिन अगलीसुबह दर्शकों के सामने आया। आन-एयर होते ही वीओआईकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नोएडा के वीओआई आफिस के कैंपस में स्टाफ ने पटाखे जलाए और अपनी खुशी का इज़हार किया। 'सिर्फ खबर' की पंचलाइन के साथ शुरू हुए वीओआई प्रदेशों की ख़बरों के लिएएक घंटे का स्पेशल शो 'वन इंडिया' शाम 7 से 8 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। साथ ही सकारात्मक खबरोंके लिए 'ख़बर एक्सट्रा' नाम से सेगमेन्ट तैयार किया गया है। कई सारी अच्छी-अच्छी सकारात्मक ख़बरों को सम्मलित कर 'वाह इंडिया' शो प्रसारित किया जाएगा।
रात 8 बजे '8पीएम न्यूज़' दिखाई जाएगी। रात नौ से दस बजे प्राइम टाइम के वक्त एक घंटे का 'बिग बुलेटिन' नामक न्यूज एवं करेन्ट अफेयर्स कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। रात 10 बजे 'खबरें तूफान मेल' प्रसारित होगा जबकि 11 बजे 'वर्ल्ड न्यूज़' शो एअर किया जाएगा। दोपहर 1 बजे 'लंच ब्रेक' के नाम से एक घंटे का स्पेशल शो दिखाया जाएगा।'वॉयस ऑफ इंडिया' पर एक दिन में 4 बार शिरडी के साईं बाबा की लाइव आरती प्रसारित होंगी। इसका वक्त सुबह 4 बजे, दोपहर 12 बजे, शाम 6 बजे और रात साढ़े 10 बजे का मुकर्रर किया गया है।
वीओआई की टीम में कल्याण कुमार और सचिन सिंह भी जुड़ गए हैं। कल्याण एसाइनमेंट और आउटपुट के बीच कोआर्डिनेशन का काम देखेंगे। सचिन एसाइनमेंट से जुड़े हैं। चैनल से जुड़े लोगों का कहना है कि महीने भर के भीतर चैनल के डिस्ट्रीब्यूशनदुरुस्त कर लिया जाएगा और यह तकरीबन देश के हर हिस्से में दिखने लगेगा। फिलहाल चरणबद्ध तरीके से डिस्ट्रीब्यूशन पर काम शुरू किया जा चुका है।चैनल को आन एयर कराने में तकनीकी एक्सपर्ट श्याम साल्वी और विवेक बख्शी की प्रमुख भूमिका रही है।श्याम साल्वी अब वीओआई के रीजनल न्यूज चैनलों को लांच कराने लिए तकनीकी सेटअप और इंटीग्रेशन के काम में जुट गए हैं।





रोकना ही होगा अखबारों के इस 'काले धंधे' को
जारी है अखबारों में 'मिलावट' के खिलाफ मुहिम
मत पीटिए मीडिया के 'प्रोफेशनल' होने का ढिंढोरा
खबर लहरिया को यूनेस्को सम्मान
मीडिया में नौकरी दिलाने वालों से सावधान
खबरें जाएं भाड़ में, मुनाफा तो मनोरंजन में है
पत्रकार बेचारा, काम के बोझ का मारा
पांच मंडल के पत्रकारों को मान्यता की हरी झंडी
अब न्यूज चैनल की 'दुकान' खोलना आसान नहीं
क्यों नहीं कर पाए सच का सामना?
दोबारा शुरू हुआ एग्रीग्रेटर ब्लॉगवाणी
कामयाबी उम्मीदें बढ़ाती है: विजेंद्र
मैडम फिजा कुछ तो तमीज सीखिए...
शर्मसार करता एक 'जनवादी' अखबार
भगवा ओढ़ने को बेकरार पीली छतरी वाले
जी की जय, बाकी चैनलों के लिए मंदी बनी शोषण का हथियार
अखबारों को ये क्या होता जा रहा है?
'हम न तो कोई जवाब देंगे और न ही उन्हें गालियां देंगे'
अब हिंदी में होगा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू...
हिंदी ब्लॉग जगत को तोहफा, नया एग्रीग्रेटर 'ब्लॉग प्रहरी' लांच
नहीं रहे खबरों के शिल्पकार डॉ. रामकष्ण पांडेय