नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एक शानदार समारोह में तीसरे न्यूज़ टेलीविज़न (एनटी) अवार्ड्स वितरित कर दिए गए। सबसे लोकप्रिय चैनल का ख़िताब एक बार फिर 'आज तक' के नाम रहा। बेस्ट न्यूज़ एंकर (इंग्लिश) का ख़िताब सीएनएन आईबीएन के एडिटर इन चीफ़ राजदीप सरदेसाई को दिया गया। बेस्ट न्यूज़ रिपोर्टर का अवार्ड स्टार न्यूज़ के दीपक चौरसिया को दिया गया। टीवी 18 के उदयन मुखर्जी को बेस्ट बिजनेस एंकर (इंग्लिश) और आवाज़ चैनल के प्रदीप पंड्या को बेस्ट बिजनेस एंकर (हिंदी) का अवार्ड दिया गया। ज़ी न्यूज़ के पुण्य प्रसून वाजपेयी को बेस्ट टीवी न्यूज़ प्रजेंटर का अवार्ड मिला। आज तक को बेस्ट ऑटो शो के लिए भी अवार्ड से नवाज़ा गया। आईबीएन 7 के ज़िन्दगी लाइव शो को बेस्ट न्यूज़ टॉक शो का अवार्ड मिला। नरेगा पर आईबीएन 7 की रिपोर्ट को बेस्ट इन्वेसिटीगेटिव रिपोर्ट का अवार्ड मिला। एनडीटीवी इंडिया के परिमल कुमार को बेस्ट यंग टीवी जर्नलिस्ट का अवार्ड मिला। एनडीटीवी की ही आफ़शा अंजुम को बेस्ट स्पोर्ट्स न्यूज़ प्रजेंटर का अवार्ड मिला।
नई दिल्ली। खबरों की दुनिया में अपना सिक्का जमा चुके एनडीटीवी इंडिया ने एनटी पुरस्कार समारोह में खिताबों की झड़ी लगा दी। एनडीटीवी इंडिया ने पुरस्कार समारोह में एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल आठ ख़िताब अपने नाम किए। यही नहीं पूरे एनडीटीवी ग्रुप ने कुल 18 खिताब अपनी झोली में डाले। एनडीटीवी के जज्बे को एक बार फिर एनटी अवॉर्ड्स ने सलाम किया। राजधानी दिल्ली में मीडिया जगत की नामी-गिरामी हस्तियां और पत्रकार जमा हुए। इन सबके बीच एनडीटीवी इंडिया ने अपने आप को साबित किया।
कुल 8 एनटी अवार्ड्स जीतकर एनडीटीवी इंडिया ने अपने सरोकारों को साबित किया। विनोद दुआ के शो ज़ायका इंडिया का को बेस्ट लाइफस्टाइल शो का अवॉर्ड मिला। बेस्ट करेंट अफ़ेयर्स शो का अवॉर्ड एनडीटीवी इंडिया के उमाशंकर सिंह की स्पेशल रिपोर्ट 'तालिबान के गढ़ से' को मिला। निधि कुलपति को टीवी न्यूज़ एंकर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। सटीक फिल्म रिव्यूज़ के लिए बेस्ट एंटरटेनमेंट क्रिटिक का अवॉर्ड विजय वशिष्ठ को मिला। एनडीटीवी इंडिया के क्राइम शो 'एफआईआर' को बेस्ट क्राइम शो का अवॉर्ड मिला। बेस्ट यंग टीवी रिपोर्टर की कैटोगरी में एनडीटीवी इंडिया के परिमल कुमार ने बाजी मारी। जबकि बेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज़ शो का अवॉर्ड जय जवान को मिला। बेस्ट स्पोर्ट्स न्यूज़ प्रेज़ेंटर का अवॉर्ड अफशां अंजुम को मिला।
नकवी बेस्ट एडीटर, उमाशंकर सिंह सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर
पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले आईएनबीए (इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड) के तहत टीवी टुडे नेटवर्क ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर कमर वहीद नकवी को सर्वश्रेष्ठ एडीटर इन चीफ का सम्मान दिया गया है। एनडीटीवी के हिस्से में चार अवार्ड आए हैं। दिल्ली के इंटरकांटिनेंटल होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एनडीटीवी के एमडी डॉ. प्रणय रॉय को हॉल ऑफ फेम फॉर लाइफ टाइम कनट्रीब्यूशन अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ एनडीटीवी 24x7 की संपादक बरखा दत्ता को बेस्ट एडिटर (अग्रेंजी) का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा एंकर पंकज पचौरी को बेस्ट न्यूज शो का पुरस्कार और संवाददाता उमाशंकर सिंह को बेस्ट हिन्दी रिपोर्टर का पुरस्कार दिया गया है। पंकज एनडीटीवी इंडिया पर 'हम लोग' नाम का कार्यक्रम पेश करते हैं। दीप्ति सचदेवा को यंग प्रोफेश्नल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनलों के लिए 11 श्रेणी में नॉमिनेशन मांगे गए थे। इनमें कुल 44 मीडियाकर्मी नॉमिनेट हुए थे। अवार्ड समारोह का आयोजन एक्सचेंज4मीडिया की तरफ से किया गया था।
एनडीटीवी के खाते में चार आईएनबीए अवार्डक़मर वहीद नकवी, आज तक, बेस्ट एडिटर इन चीफ,हिंदी
उमाशंकर सिंह, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : मंदिर इन पाकिस्तान
पंकज पचौरी, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : हमलोग
बरखा दत्त, एनडीटीवी 24X7, बेस्ट एडिटर इन चीफ, अंग्रेज़ी
शिवपूजन झा, न्यूज़ एक्स, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : कोसी द रिवर अनटेमड
खुशदीप सहगल, जी न्यूज़, कार्यक्रम : वोट का अग्निपथ
चेतन शर्मा, जी न्यूज़, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : द अपॉइंटमेंट विद मोदी
करण थापर, सीएनबीसी टीवी 18, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : अरुण जेटली इंटरव्यू
मिनी मेनन, यूटीवी बिजनेस, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : मिनीज शोरील
प्रणव रॉय, एनडीटीवी, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2009
जीके कृष्णन, आज तक, बेस्ट सीईओ ऑफ़ द इयर
रजत शर्मा, इंडिया टीवी, बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ द इय़र
दीप्ति सचदेवा, एनडीटीवी इंडिया, यंग प्रोफेशनल ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : एनडीटीवी एक्सपोज, एम्स कैंटीन
सबने माना नकवी का लोहाबेस्ट एडीटर इन चीफ अवार्ड से नवाजे गए टीवी टुडे नेटवर्क ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर कमर वहीद नकवी 1995 में टीवी टुडे नेटवर्क ग्रुप से जुड़े थे। खास बात यह है कि चैनल का नाम आज तक नकवी का ही दिया हुआ है। देश के नंबर वन न्यूज नेटवर्क टीवी टुडे के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ जी कृष्णन को इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स में इस साल सर्वश्रेष्ठ सीईओ का पुरस्कार दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में जी कृष्णन बेहद जाना-पहचाना नाम है। वह इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक हैं। वह हाल ही में बनाई गई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सेल्फ रेग्यूलेट्री बॉडी एनबीए के अध्यक्ष भी हैं।
देश की 50 रसूखदार महिलाओं की फेहरिस्त में बरखा दत्त
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दैनिक भास्कर नेदेश की 50 रसूखदार महिलाओं का चुनाव किया। इस लिस्ट में पत्रकारिता जगत से एनडीटीवी की महिला पत्रकार बरखा दत्त को भी शामिल किया गया है। इस लिस्ट में शामिल महिलाओं को उनकी पर्सनालटी के कई पहलुओं को लेकर आंका गया।बरखा दत्त का जन्म 18 दिसम्बर 1971 को हुआ था। 1999 में कारगिल युद्ध के बेहतरीन कवरेज के कारण वह सुर्खियों में आईं। जान की परवाह किए बिना बैटल ग्राउंड से खबरें पहुंचाने की इस बेहतरीन कोशिश ने बरखा दत्त को महिला पत्रकारों की प्रेरक बना दिया। बरखा नेअपनी उच्च स्तरीय शिक्षा सेंट स्टीफन्स कॉलेज से प्राप्त की। उन्होंनेजनसंचार में एमए की डिग्री जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से ली है। बरखाएनडीटीवी के पॉपुलर न्यूज प्रोग्राम 'वी द पीपल' की होस्ट हैं।
आकाशवाणी लखनऊ को यूनिसेफ अवार्ड
नई दिल्ली। कूड़ा बीनने वालों और बेघर बच्चों की उम्मीदों और सपनों पर आकाशवाणी लखनऊ के एक प्रसारण को इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस डे ऑफ ब्रॉडकास्टिंग (आईसीडीबी) के क्षेत्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड बच्चों की अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ की तरफ से दिया जाता है। साल 2009 के आईसीडीबी अवार्ड्स का ऎलान 10 नवंबर को न्यूयार्क में किया जाएगा। यूनिसेफ यह अवार्ड हर साल रेडियो और टेलीविजन ब्रॉडकास्टरों को देता है।