Header

हम हैं आपकी आवाज

अनेक विपरीत हालात के बावजूद कैसे रोजाना खबरें निकाल लाते हैं अखबार के रिपोर्टर। डेस्क पर आखिर घंटो क्या करते रहते हैं पत्रकार। चौबीस घंटे के समाचार चैनल में कैसे काम करते हैं लोग। कैसी है पत्रिकाओं में काम करने वालों की दुनिया। रेडियो में काम करने वालों का क्या है नजरिया। मीडिया की दुनिया में क्या-क्या हो रहा है पर्दे के पीछे। यही बताने की कोशिश करेंगे हम। हमारी कोशिश है, मीडियाकर्मियों की जिंदगी से जुड़े सुख-दुख को सबके सामने लाने की। उनके खट्टे-मीठे अनुभवों को आपसे बांटने की। इसी मकसद से वॉयस ऑफ मीडिया के जरिये हम आपसे मुखातिब हैं। हमारा वादा है, आपको शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। हम हर हफ्ते टीआरपी बताने के लिए आपके स‌ामने नहीं आएंगे, बल्कि हम साफ-सुथरी भाषा और संतुलित नजरिये के साथ बनेंगे मीडिया से जुड़े लोगों की आवाज।

संपादक
वॉयस ऑफ मीडिया

editor@voiceofmedia.com

foot

Copyright @ 2009 voiceofmedia.com. All rights reserved.   हमें ईमेल करें- editor@voiceofmedia.com  हमसे स‌ंपर्क करें    हमारे बारे में